IGNOU extends Fresh Admission (except for Semester-based and Certificate Programme) & Re-Registration up to 30 th September, 2025

लॉकडाउन में घरेलू हिंसा मामलों में महिलाओं की सहायता के लिए व्हाटसअप नम्बर जारी

सिरसा 21 मई।

महिलाएं व्हाटसअपन नम्बर 95600-80115 पर कर सकती हैं घरेलू हिंसा की शिकायत

For Detailed News-


लॉकडाउन के दौरान महिलाओं के विरूद्ध होने वाले घरेलू हिंसा मामलों में महिलाओं की सहायता के लिए हरियाणा राज्य महिला आयोग द्वारा व्हाटसअप नम्बर लॉच किया गया है। कोई भी महिला किसी भी प्रकार के घरेलू हिंसा की शिकायत व्हाटसअप नम्बर 95600-80115 पर भेज सकती है।

https://propertyliquid.com/


यह जानकारी महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दर्शना सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान महिलाओं के विरूद्ध होने वाले घरेलू हिंसा मामलों को लेकर हरियाणा राज्य महिला आयोग गंभीर है। इसी कड़ी में आयोग द्वारा घरेलू हिंसा मामलों में महिलाओं की सहायता उपलब्ध करवाने के उद्ेश्य से व्हाटसअप नम्बर 95600-80115 लॉच किया है। घरेलू हिंसा से पीडि़त कोई भी महिला इस नम्बर पर मैसेज के जरिये अपनी शिकायत भेज सकती है, ताकि उसे सहायता उपलब्ध करवाई जा सके। उन्होंने बताया कि यह केवल व्हाटसअप नम्बर है। महिलाएं इस पर मैसेज से ही अपनी शिकायत भेज सकती हैं। उन्होंने बताया कि यह व्हाटसअप नम्बर लॉकडाउन के दौरान ही संचालित रहेगा। 

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!