बेदी : भाजपा सरकार ने विकास पर कई हजार करोड़ खर्च

कुरुक्षेत्र: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने साढ़े 04 वर्षों में विकास कार्यों पर कुरुक्षेत्र जिले में कई हजार करोड़ रुपये खर्च करके कमाल किया है। इस सरकार ने सबका साथ-सबका विकास और हरियाणा एक-हरियाणवी एक की नीति पर चलकर प्रदेश का चहुंमुखी विकास करवाकर प्रदेश के इतिहास में एक नया कीर्तिमान स्थापित करने का काम किया है।

राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी रविवार को रेलवे रोड पर 08 परियोजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र जिले को एक साथ 122 करोड़ की 08 परियोजनाओं को सौंप कर एक नया इतिहास बनाया है। इन परियोजनाओं से कुरुक्षेत्र जिला के लोगों को सुख सुविधाएं मिलेंगी। इस सरकार ने आम लोगों की सुविधाओं के लिए तमाम योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम किया है। सरकार ने प्रधानमंत्री किसान कल्याण निधि योजना के तहत कुरुक्षेत्र जिले के 54 हजार से ज्यादा किसानों को आर्थिक सहायता देकर अनोखा काम किया है।

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply