World Heart Day : Chandigarh to Mohali Bikeathon Spreads Message on Heart Safety, Clean Surroundings Shalby Mohali Bikeathon Unites 300 Riders for Heart Health, Cleaner City

पांचों विधानसभा क्षेत्रों में आकर्षण का केंद्र होंगे पिंक व मॉडल बूथ

सिरसा 15 अक्तूबर।

जिला की पांचों विधानसभा सैग्मेंट में बनाया गया एक-एक पिंक व मॉडल बूथ


           विधानसभा आम चुनाव 2019 के तहत 21 अक्तूबर को शत-प्रतिशत मतदान व मतदाताओं को जागरुक करने के लिए जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पिंक व मॉडल बूथ बनाए जाएंगे। आकर्षक सजावट से बनाए जाने वाले पिंक बूथों की कमान महिला अधिकारी व कर्मचारियों के हाथ में होगी। इसी प्रकार मॉडल बूथ भी आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। लोगों को अधिक मतदान के लिए प्रेरित करने बारे चुनाव आयोग विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रयासरत है।

पिंक बूथ पर चुनाव प्रक्रिया की कमान संभालेंगी महिला अधिकारी व कर्मचारी, मॉडल बूथ पर रहेंगी विशेष सुविधाएं


            जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता लाने के उद्ेश्य से स्वीप के तहत अनेक कार्यक्रम जिला में आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला में मतदान के दिन पिंक बूथ व मॉडल बूथ बनाने का उद्देश्य नागरिकों को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करना है। मतदान जागरूकता की दिशा में ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक मतदान केंद्र को पिंक व मॉडल बूथ के रूप में विकसित किया जाएगा। जिला की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में पिंक व मॉडल बूथ बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन बूथों पर अन्य बूथों के अपेक्षा विशेष सुविधाएं होंगी। जहां पिंक बूथों पर सुरक्षा से लेकर चुनाव प्रक्रिया की सभी जिम्मेवारियां महिला कर्मचारी निभाएंगी, वहीं मॉडल बूथ पर बैठने के लिए कुर्सियां, बच्चों के लिए झूले आदि के साथ सजावट कर आकर्षक रूप दिया जाएगा।


            जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सिरसा विधानसभा क्षेत्र राजकीय नेशनल महिला महाविद्यालय के बूथ नम्बर 18 को पिंक तथा 19 को मॉडल बूथ बनाया गया है। कालांवाली विधानसभा क्षेत्र में मार्केट कमेटी कार्यालय के बूथ नम्बर 23 को पिंक तथा बूथ नम्बर 115 को मॉडल बूथ बनाया गया है। इसी प्रकार डबवाली विस क्षेत्र में नई अनाज मंडी स्थित किसान रेस्ट हाउस में बूथ नम्बर 09 को सखी तथा बूथ नम्बर 146 को मॉडल बूथ बनाया गया है। रानियां विधानसभा क्षेत्र के मार्केट कमेटी रानियां में बने बूथ नम्बर 161 को पिंक तथा बूथ नम्बर 122 को मॉडल बूथ बनाया गया है। इसी प्रकार ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र में ऐलनाबाद में हरिचंद का बास स्थित अम्बेडकर भवन में बने बूथ नम्बर 116 को पिंक बूथ तथा बूथ नम्बर 90 को मॉडल बूथ बनाया गया है।


            उन्होंने मतदाताओं से आह्वïान किया कि वे मतदान में बढ़चढ़कर भाग लें व दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। मतदाता जाति, धर्म व समुदाय ऊपर उठकर अपने विवेक से मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। मतदाता किसी के प्रलोभन में न आए और अपने मताधिकार का प्रयोग अपने विवेक से करें।

Watch This Video Till End….

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply