*MCC Fire and Rescue Committee reviews monsoon preparedness and Fire Safety initiatives*

पर्यावरण सरंक्षण के लिए पेड़-पौधे जरूरी, पौधारोपण हर व्यक्ति का सामाजिक दायित्व : सुनीत दुग्गल

सिरसा, 29 जुलाई।

सांसद श्रीमती सुनीता दुग्गल ने स्थानीय रेस्ट हाऊस में पौधारोपण कर जिलावासियों को दिया पर्यावरण सरंक्षण का संदेश


             पर्यावरण की स्वच्छता व संरक्षण के लिए पौधा रोपण बहुत जरूरी है। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपना योगदान देना चाहिए। पौधारोपण करना हर व्यक्ति का सामाजिक दायित्व है।


              यह बात सिरसा लोकसभा सांसद सुनीता दुग्गल ने स्थानीय रेस्ट हाऊस में पौधारोपण करने के दौरान कही। सांसद ने रेस्ट हाऊस में त्रिवेणी में बड़ का पौधा लगाया, जबकि उपायुक्त रमेश चंद्र बिढान ने पीपल व अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह ने नीम का पौधा लगाया। सांसद ने उपस्थित लोगों को पौधे भी वितरित किए। उन्होंने चंचल जांगड़ा, प्यारे लाल, नवदीप सिरसा, राजेंद्र सहित 15 से 20 लोगों को फलदार व छायादार पौधों का वितरण किया और उन्हें पर्यावरण सरंक्षण के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए पे्ररित किया। इस अवसर पर एसडीएम जयवीर यादव सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।


              सांसद ने कहा कि पौधे न केवल पर्यावरण को शुद्ध करते है बल्कि हमे जीवनदायिनी स्वच्छ आक्सीजन भी देते है। जब तक इस धरती पर पौधों का अस्तित्व है तभी तक धरती पर जीवन है। इसलिए हमें पौधारोपण जरूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण प्रदुषण से धरती का तापमान लगातार बढ रहा है जिससे मानव जीवन, जीव-जंतुओं पर बुरा असर पड़ रहा है। हम सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए ताकि पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग, वातावरण का बदलना जैसी गंभीर समस्याओं से पौधारोपण द्वारा ही पर्यावरण को संतुलित रखा जा सकता है। इसलिए हमें अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित रखना चाहिए ताकि पर्यावरण में ऑक्सीजन की मात्रा को बढाया जा सके तथा पर्यावरण की हानिकारक गैसों को नियंत्रित किया जा सके।


              उन्होंने कहा कि पर्यावरण संकट से निपटने के लिए जरूरी है कि अभियान के रूप में पौधारोपण किया जाए। इसमें हर व्यक्ति अपना सहयोग करें। पौधारोपण का कार्य भी एक जिम्मेवारी का कार्य होता है, जिसे हमें सामाजिक सरोकार की भावना के साथ निभाना चाहिए। केवल मात्र पौधारोपण करके पर्यावरण सरंक्षण की औपचारिकता न की जाए अपितु जब तक पौधा पेड़ का स्वरूप न ले ले तब तक उसके संरक्षण व संवर्धन में भी निरंतर सहयोग प्रदान किया जाना आवश्यक है।


              उपायुक्त रमेश चंद्र बिढान ने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए पौधरोपण जरूरी है। जिस तरह का वातावरण बनता जा रहा है, वह संकेत दे रहा है कि हमें पर्यावरण सरंक्षण के लिए अभी से सजग होगा। यदि अब भी हम सचेत नहीं हुए तो आने वाली पीढियों के लिए इसके लिए भयंकर परिणाम भुगतने पड़ेंंगे। उन्होंने लोगो को भी आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए लोगों को प्रेरित करें। पौधारोपण द्वारा ही प्रदूषित पर्यावरण से समाज को बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से वन विभाग के माध्यम से बरसात के मौसम के मद्देनजर विभिन्न योजनाओं व स्कीमों के तहत पौधारोपण कार्यक्रम चलाया हुआ है। जिलावासी इस पौधारोपण अभियान में सहयोगी बनें और अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण सरंक्षण के भागीदार बनें।