*MC Chandigarh conducts joint cleaning and enforcement drive at Hallomajra*

नायब सैनी : भाजपा की जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम

नवनिर्वाचित सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्रवाद सोच के साथ तथा केन्द्र सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्यों के लिए आप सबने भाजपा को चुना है, यह भाजपा की जीत कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है। 

सांसद सैनी शुक्रवार को गांव जोगना खेड़ा, दबखेड़ी और बलाही गांव में अपने धन्यवादी दौरे के तहत ग्रामीणों को सम्बोधित कर रहे थे।

सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र लोक सभा क्षेत्र में लोगों की सेवा करने के लिए आएं है, सरकार से सम्बन्धित कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र की सभी समस्याओं और मांगों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। 

इन लोकसभा चुनावों में प्रदेश की जनता ने जो विश्वास व्यक्त किया है उस विश्वास पर खरा उतरेंगे। इसके लिए वे हमेशा लोगों के बीच ही रहेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा प्रगति के पथ पर है। सभी क्षेत्रों का बिना किसी भेदभाव के विकास किया जा रहा है।

थानेसर के विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि गांवों में विकास कार्यो की गति में और तेजी लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार योजना बनाने के साथ-साथ विकास कार्यों के लिए बजट जारी कर सकती है, लेकिन सही मायनों में लोगों के सहयोग से ही विकास कार्य सम्भव हो पाएंगे। 

इस मौके पर जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, ज्योतिसर मंडल अध्यक्ष रमेश सैनी  व सुभाष नरूला सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।  

Watch This Video Till End….

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply