*‘Hamaare Park, Hamaari Jimmedaari’: MC Commissioner leads cleanliness drive with community in Sector 36*

जय राम ठाकुर : भाजपा जातिवाद और क्षेत्रवाद में विश्वास नहीं रखती

कुल्लू:

भारतीय जनता पार्टी जातिवाद और क्षेत्रवाद की राजनीति में विश्वास नहीं रखती तथा पार्टी का एकमात्र उद्देश्य देश व प्रदेश का सर्वांगीण विकास है।

यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को कुल्लू जिले के विधानसभा क्षेत्र मनाली में आयोजित मनाली भाजपा मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित करते हुए दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति वाले क्षेत्रों में भाजपा के खिलाफ भ्रांतियां एवं गलत प्रचार करती थी, लेकिन जनता कांग्रेस की ओच्छी राजनीति को समझ गई।

आज भाजपा के अधिकतर समर्थक एवं कार्यकर्ता अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले हैं। यही नहीं भाजपा में अधिकतर सांसद और विधायक अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले हैं।

इस दौरान उन्होंने संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेदकर जी को याद करते हुए कहा कि देश के लिए अंबेदकर जी ने अहम योगदान दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व वीरभद्र सरकार ने पेंशन के नाम पर प्रदेश के बुजुर्गों के साथ भद्दा मजाक किया है।

पूर्व सरकार ने पेंशन की आयु सीमा 80 वर्ष तय की थी, लेकिन प्रदेश में जब भाजपा सत्तासीन हुई तो हमने आयु सीमा को घटाकर 70 वर्ष किया। इससे लाखों बुजुर्गों लाभान्वित हुए।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पांच साल के कार्यकाल में देश के विकास को गति देने का काम किया है। यही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के विकास के लिए भी हरसंभव सहयोग किया है।

मनाली में 50 से अधिक परिवारों ने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थामा। इनमें अधिकतर सदस्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं।

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply