*Over 29,000 Plastic Bottles Recycled: MCC Celebrates International Plastic Bag Free Day*

गुरु नानक देव जी के 550वें राज्य स्तरीय प्रकाशोत्सव समारोह में योगदान देने वाली संस्थाओं को किया सम्मानित

सिरसा, 11 अगस्त।


                   हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन जगदीश चोपड़ा ने कहा कि गुरु नानक देव जी महाराज के 550वें राज्य स्तरीय प्रकाशोत्सव समारोह के सफल समापन का श्रेय जिला की भिन्न-भिन्न क्षेत्रों से जुड़ी सामाजिक, व्यापारिक, धार्मिक व स्वयंसेवी संस्थाओं को जाता है। सभी ने निस्वार्थ सेवाभाव से बढ़चढ़ कर भाग लिया।


                     वे आज स्थानीय लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में 550वें राज्य स्तरीय प्रकाशोत्सव समारोह में योगदान देने वाली सामाजिक संस्थाओं के लिए आयोजित सम्मान समारोह में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग भी मौजूद थे। सम्मान समारोह में जिला की 47 से भी अधिक सामाजिक संस्थाओं ने भाग लिया। 


                     श्री चोपड़ा ने कहा कि यह बड़े सौभाग्य की बात है कि जिला सिरसा को गुरु नानक देव जी के 550वें जन्मोत्सव को राज्य स्तरीय प्रकाशोत्सव समारोह के रुप में मनाने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से पूरे हरियाणा में जो संदेश गया है, उससे सिरसा जिला की एक अलग चमक बनी है। उन्होंने कहा कि संस्थाएं किसी भी स्थान का आइना होती है, वे निस्वार्थ सेवाभाव से कार्य कर प्रेरणा स्त्रोत बनती है। उन्होंने कहा कि लाखों की तादाद में संगत सिरसा की अनाजमंडी पहुची और किसी भी प्रकार की परेशानी के बिना कार्यक्रम का संचालन हुआ। उन्होंने कहा कि यह केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं था बल्कि इससे लोगों की जनभावनाएं जुड़ी थी।


                     उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम यमुनानगर व करनाल में आयोजित हो चुके कार्यक्रमों से भी भव्य था। मुख्यमंत्री हरियाणा ने स्वयं आप सभी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सरकारी तंत्र की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने भी कार्यक्रम में दिन-रात काम किया। प्रत्येक कार्य की निगरानी के लिए वरिष्ठï अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गई थी, इस कार्यक्रम में 18 एचसीएस और 22 एचपीएस स्तर के अधिकारियों को लगाया गया था। 


                     उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में लोगों को आमंत्रित करने के लिए प्रत्येक जिले के सभी सरपंचों, ब्लॉक समिति सदस्यों, जिला परिषद, नगर पालिका, नगर निगम, गुरुद्वारों के प्रतिष्ठिïत व्यक्तियों की बैठकें ली गई और इस कार्यक्रम  में आशा से अधिक संगत ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। उन्होंने कहा कि पटना साहिब की यात्रा व इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम के बाद सिरसा की प्रदेश में एक अलग पहचान बनी है। 


                     उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने चेयरमैन जगदीश चोपड़ा व सामाजिक संस्थाओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बहुत ही सुखद अनुभव था। जिलावासियों ने भी इस समारोह में सराहनीय भागीदारी अदा की। उन्होंने कहा कि संस्थाओं द्वारा की गई प्रत्येक व्यवस्था उत्तम थी। गुरुद्वारों व संस्थाओं द्वारा लंगर तथा खाने की स्टॉले लगाई गई। इसमें बड़ी बात यह है कि खाने-पीने में किसी भी प्रकार का सरकारी खर्च नहीं आया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की शुरुआत से लेकर समापन तक संस्थाओं का सेवाभाव स्पष्टï नजर आ रहा है, सफाई व्यवस्था, जोड़ाघर व हर जगह संस्थाओं के वॉलेंटियर बिना थके तैयार थे। उन्होंने कहा कि सभी ने बड़े धेर्य व शांति के साथ कार्य किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी प्रशासन व सामाजिक संस्थाएं इसी प्रकार एक साथ खड़े होकर काम करेगी। 

Watch This Video Till End….              

     उल्लेखनीय है कि संस्थाओं द्वारा गुरु नानक देव जी के 550वें राज्य स्तरीय प्रकाशोत्सव समारोह में आने वाली संगत के लिए हलवा, जलेबी, गुलाब जामुन, फल, लड्डïु, खीर, कॉफी, चाय, बिसकुट, ब्रेड पकोड़ा, दही भल्ला, जलजीरा, म_ïी, समोसा, बालुशाही, सॉफ्ट ड्रिंक, शरबत, ठंडाई आदि स्वादिष्टï व्यंजनों की निशुल्क व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा संस्थाओं द्वारा समारोह स्थल पर पौधारोपण  किया व संगत के पुस्तकों की स्टॉल भी लगाई गई थी।


                     इस मौके पर चेयरमैन जगदीश चोपड़ा व उपायुक्त अशोक गर्ग ने आढती एसोसिएशन अनाजमंडी सिरसा व डिंग, मानव कल्याण रानियां, मुल्तान सभा सिरसा, दिशा सिरसा, गुरुद्वारा शहीदां डिंग रोड़, गरुद्वारा साहिब नरेलखेड़ा, ट्रक यूनियन सिरसा, जैन समाज सिरसा, जन कल्याण समिति, खत्री सभा, बाबा बर्फानी सेवा समिति, नामधारी समाज (सतगुरु उदय सिंह), एसपीएस होस्पिटल, अरोड़ वंश सभा ऐलनाबाद, हरी सिमरन मंडल, गुड़ शक्कर हॉलसेल एसोसिएशन, सनातन धर्म सभा, ब्राह्मïण सभा, विश्व हिंदु परिषद, ईंट-भट्टïा एसोसिएशन, लक्कड़ मंडी सिरसा, एमजी बायोकॉल प्राईवेट लिमिटेड, कुम्हार सभा, श्री सत्यसाईं सेवा समिति, विचार आश्रम मंदिर, प्रभु प्रेमी संघ, हलवाई यूनियन, ट्रेक्टर डिलर एसोसिएशन, ईरा रजिडेंसल वेलफेयर एसोसिएशन, लॉयंस क्लब हॉर्माेनी, गरुद्वारा गुरु नानक नगर, सालासर धाम, रामा क्लब, पेस्टीसाईड्स एसोसिएशन, सब्जीमंडी एसोसिएशन, अनाजमंडी रानियां, भारत विकास परिषद, आर्य समाज मंदिर सिरसा, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, खाटु श्याम मंदिर, नामधारी समाज (सतगुरु दलीप सिंह), लक्कड़मंडी ऐलनाबाद, सीड एसोसिएशन सिरसा, जट्टï भाईचारा एसोसिएशन सिरसा के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। साथ ही बृजमोहन बंसल, राम नारायण कक्कड़, राम लाहौरी रघु, बजरंग पारीक, रजनीश मोंगा, विक्रम खुल्लर, एडवोकेट केवल सिंह सहित संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद थे। इस सम्मान समारोह में संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अपने कार्यक्रम के दौरान अपने अनुभव भी सांझा किए और कार्यक्रम की भरपूर प्रशंसा की। 

Watch This Video Till End….

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply