IGNOU extends Fresh Admission (except for Semester-based and Certificate Programme) & Re-Registration up to 30 th September, 2025

अयोध्या राम जन्मभूमि विवाद पर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णय को एक एतिहासिक निर्णय बताया मुख्यमंत्री मनोहर लाल

नई दिल्ली: 

अयोध्या राम जन्मभूमि विवाद पर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णय को एक एतिहासिक निर्णय बताते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने एक स्थायी समाधान दिया है।                       

 नई दिल्ली में हरियाणा भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने एक  बहुत बडे विषय पर सर्वसम्मति से एक एतिहासिक निर्णय दिया है। इस स्थायी समाधान से सभी को संतोष हुआ है। मंदिर का निर्माण निश्चित तौर पर हो सकेगा। मुस्लिम पक्ष पांच एकड़ भूमि पर एक भव्य मस्जिद बना सकेगा।             

 मीडिया द्वारा किए गए एक प्रश्न पर हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में आपसी सौहार्द व सामाजिक भाईचारा सामान्यतया बना ही रहता है। व्वावहारिक तौर पर सावधानियाँ  रखना भी आवश्यक होता है। समाज में शांति समितियां सक्रिय हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखे जाने के दृष्टिगत नागरिक प्रशासन व पुलिस व्यवस्था मुस्तैद है। 

Watch This Video Till End….

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply