*MC Chandigarh takes action against encroachments in Sector 15 Patel Market*

अखिल भारतीय सिविल सेवा खेल प्रतियोगिता के तहत ट्रायल 25 फरवरी व 16 मार्च को

सिरसा 20 फरवरी।


                     खेल विभाग हरियाणा द्वारा अखिल भारतीय सिविल सेवा खेल प्रतियोगिता के तहत विभिन्न खेलों के लिए 25 फरवरी व 16 मार्च को ट्रायल लिए जाएंगे।


                     जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र सिंह मैहता ने बताया कि अखिल भारतीय सिविल सेवा पॉवर लिफटिंग, वेट लिफटिंग तथा बेस्ट फिजिसक्यू व लॉन टेनिस (महिला व पुरुष) प्रतियोगिता के लिए ट्रायल लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पॉवर लिफटिंग खेल व वेट लिफटिंग तथा बेस्ट फिजिस्कयु के लिए भीम स्टेडियम भिवानी में 25 फरवरी को तथा लॉन टेनिस खेल प्रतियोगिता के लिए 16 मार्च को जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी पंचकूला में ट्रायल लिए जाएंगे।


                     उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय सिविल सेवा प्रतियोगिता में बोर्ड, कॉर्पाेरेशन, पुलिस विभाग, बिजली बोर्ड, एचएसआईडीसी के अधिकारी, कर्मचारी भाग नहीं ले सकते। इस चयन स्पर्धा के लिए जो भी अधिकारी, कर्मचारी जाएंगे उन्हें टीए व डीए उनके संबंधित विभाग द्वारा ही दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो भी अधिकारी, कर्मचारी ट्रायल देना चाहते हैं वे विभाग का मूक प्रमाण पत्र अवश्य लेकर प्रात: 10 बजे तक रिपोर्ट करेंगे

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!