147 बुजुर्ग एवं दिव्यांगों ने भरा 12डी फार्म, रिटर्निंग अधिकारी घर-घर जाकर डलवाएंगे वोट - डा. यश गर्ग

अंत्योदय सरल केंद्र : नागरिकों को आराम-आसान हुए काम

सिरसा, 31 जनवरी।

अंत्योदय सरल केंद्र : नागरिकों को आराम-आसान हुए काम


                सरकार की विभिन्न योजनाओं व सेवाओं का सरलता से लाभ देने के उद्देश्य से शुरु किए गए अंत्योदय व अटल सेवा केंद्र आमजन को खूब रास आ रहे हैं। अंत्योदय व अटल सेवा केंद्रों के माध्यम से न केवल नागरिकों को एक ही छत के नीचे योजना का लाभ मिलता है बल्कि उनका समय व धन की बचत भी होती है। अंत्योदय सरल योजना के तहत इन केंद्रों में आमजन को योजनाओं व सेवाओं की ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवाना तथा आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन कर पेपरलेस तरीके को सुनिश्चित करना है। नागरिकों को आराम-आसान हुए काम की तर्ज पर लोगों को इन केंद्रों में सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। अंत्योदय सरल केंद्र व अटल सेवा केंद्रों में लोगों को लाइन में न लगना पड़े इसके लिए पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज के आधार पर टोकन दिया जाता है। अपनी बारी का इंतजार करने के दौरान लोगों के बैठने की व्यवस्था भी की गई है। लघु सचिवालय स्थित टै्रफिक पार्क के नजदीक बने अंत्योदय सरल केंद्र में सरकारी सेवाओं का लाभ लेने आए लोगों ने सरकार के इस योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि पहले उन्हें छोटे से काम के लिए भी सरकारी दफतरों के बार-बार चक्कर लगाने पड़ते थे और ज्यादा पैसे भी खर्च होते थे। लेकिन अंत्योदय केंद्र बनने से हमारा समय भी बचता है और तय समय में योजना का लाभ भी मिल रहा है।


                अंत्योदय केंद्र में अपने कार्य के संबंध में आए नोहरिया बाजार से अनिल शर्मा, गांव जोधकां से यमुना देवी, गांव कोटली से विक्रम कुमार ने कहा कि अब वो पहले वाली बात नहीं रही कि किसी काम के लिए हमें दिनभर धक्के खाने पड़ते थे और सारा दिन इंतजार के बाद भी काम नहीं बनता था। इसके अलावा न काम होने की गारंटी थी और हमारी दिहाड़ी भी मारी जाती थी। अब तो कुछ ही देर में योजना के लाभ के लिए आवेदन हो जाता है और थोड़े दिनों बाद केंद्र के माध्यम से काम होने पर मोबाइल में मैसेज मिल जाता है।


                प्रदेश सरकार ने लोगों को योजनाओं का सुगमता से लाभ पहुंचाने व सेवाओं की जानकारी एक छत के नीचे उपलब्ध करवाने के उद्ेश्य से अंत्योदय केंद्र स्थापित किए हैं। अंत्योदय केंद्र जिला मुख्यालय तथा अंत्योदय सरल केंद्र उप मंडल व तसहील स्तर पर स्थापित किए गए हैं। अंत्योदय केंद्र के माध्मय से जहां लाभार्थी विभिन्न विभागों के माध्यम से दी जा रही योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं, वहीं सरल केंद्र पर प्रदेश सरकार द्वारा विभागों के माध्यम से दी जा रही सेवाओं प्राप्त कर सकता हैं।


                गांव नाथुसरी चौपटा से नाथी देवी, सिरसा से बनवाली लाल व कुलदीप ने कहा कि सरकार की ओर से इस केंद्र के माध्यम से जो सरकारी सेवाएं दी जा रही हैं वह सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया के शुरू होने से पूर्व जहां कार्य पूरा होने में लंबा समय लगता था वहीं अब कुछ ही समय में पूरी प्रक्रिया एक साथ हो रही है जिसका लाभ उन्हें सीधे तौर पर मिल रहा है।



8 अंत्योदय व सरल केंद्र दे रहे हैं सेवाएं


                जिला में 8 अंत्योदय व सरल केंद्र स्थापित किए गए हैं। मुख्यालय स्तर पर लघुसचिवालय में सरल केंद्र तथा लघुसचिवालय के ही सामने ट्रेफिक पार्क के पास अंत्योदय केंद्र स्थापित किया गया है। इसी प्रकार एसडीएम कार्यालय डबवाली, एसडीएम कार्यालय ऐलनाबाद, एसडीएम परिसर कालांवाली, नई तहसील परिसर रानियां, तहसील परिसर नाथूसरी चौपटा तथा सब तहसील परिसर गौरियावाला में अंत्योदय सरल केंद्र स्थापित किए गए हैं।

                निर्धारित समयावधि में दी जा रही हैं सेवाएं : डीसी बिढान


                उपायुक्त रमेश चंद्र बिढान ने सिरसा जिला में डिजिटल सेवाओं की कार्यशैली को लेकर निरंतर अपडेट किया जा रहा है और लोगों को तत्परता से सरकारी सेवाएं मिले इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाते हैं। उपायुक्त ने बताया कि हरियाणा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने के लिए नागरिक-केंद्रित सेवाओं के वितरण हेतु कैशलेस, पेपरलेस तंत्र लगाने की प्रक्रियाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। इस कड़ी में अंत्योदय सरल परियोजना ने न केवल भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने, दक्षता में सुधार और सेवाओं की परेशानी से मुक्त वितरण सुनिश्चित करने में मदद की है बल्कि हरियाणा को सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) के क्षेत्र में एक नई पहचान भी दिलाई है।


                अंत्योदय सरल के लागू होने के बाद प्राप्त आवेदनों में वृद्धि हुई है और आवेदकों को निर्धारत समयावधि में सेवाएं मिल रही हैं। सरकारी तौर पर मिलने वाली सेवाओं में सकारात्मक बदलाव अब देखने को मिल रहा है। अंत्योदय सरल केंद्र के प्रमुख उद्देश्यों में एक एकीकृत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सभी योजनाओं और सेवाओं को लाना, जिला, उपमंडल और तहसील स्तर पर अत्याधुनिक नागरिक सेवा वितरण केंद्रों की स्थापना करना, अटल सेवा केंद्र (सीएससी) पर सभी योजनाओं और सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना शामिल है और यह सुनिश्चित करते हुए कि योजनाएं और सेवाएं राज्य के लोगों तक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाई जाएं।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!