Posts

मेरी कक्षा- मेरा गौरव अभियान के से नामांकन अभियान को मिलगा और बल- संध्या मलिक

कृष्णपाल गुर्जर – विजन और मिशन के साथ होगा फरीदाबाद का विकास

फरीदाबाद:

कृष्णपाल गुर्जर – विजन और मिशन के साथ होगा फरीदाबाद का विकास

 केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने शनिवार को कहा, विजन और मिशन के साथ फरीदाबाद का विकास कराया जाएगा।

उन्होंने यह बात बधाई देने आए भारतीय जनता पार्टी पहुंचे पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों से अपने दफ्तर (सेक्टर-28) में कही।

भाजपा नेता आरके चिलाना ने गणमान्य लोगों के साथ पहुंचकर उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंटकर बधाई दी। इसके बाद मुंह  मीठा कराया।

इस अवसर पर सतीश परमानी, आरके गोयल, विष्णु गोयल, संजीव गर्ग, हितांशु हीरा, पार्षद विक्रम अरुआ आदि मौजूद रहे।  

गुर्जर ने कहा, फरीदाबाद की जनता का ऋण वह कभी नहीं उतार सकते। लोगों ने अथाह प्यार देकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों को मजबूत किया है।

चिलाना ने कहा, लोगों को अपने सांसद से अपेक्षायें हैं। भाजपा नेता ने लोगों को विश्वास दिलाया कि फरीदाबाद जिले के विकास में कोई भेदभाव नहीं होगा। 

उल्लेखनीय है कि गुर्जर ने लोकसभा चुनाव में देश में तीसरी सबसे बड़ी जीत हासिल की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंत्रिपरिषद में  उन्हें दोबारा शामिल करने पर समूचे जिले में खुशी मनाई जा रही है।

Watch This Video Till End….

मेरी कक्षा- मेरा गौरव अभियान के से नामांकन अभियान को मिलगा और बल- संध्या मलिक

सैलजा ने कहा कि अब जनता भाजपा सरकार को सबक सिखाने का मन बना चुकी है, न्याय योजना के दम पर कांग्रेस सत्ता संभालेगी

पंचकुला।

कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा की अगुवाई में नारायणगढ़ के वार्ड नंबर- 6 सेे पार्षद प्रवीण नामदेव व वार्ड नंबर-9 से पार्षद राखीदेवी वीरवार का कांग्रेस मेंं शामिल हो गए। उधर आम आदमी पार्टी को भी सैलजा ने करारा झटका दिया है। यमुनानगर से आप केे जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मणविनायक भी साथियों के साथ कांग्रेेस में शामलि हो गए। वीरवार को कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा न  पंचकुला में धुआंधार प्रचार किया। करीब एकदर्जन छोटी बड़ी जनसभाओं के जरिए सैलजा ने एक बार फिर भाजपा सरकार परहमला किया। सैलजा ने कहा कि अगर पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के विकास कोगति दी होती तो उन्हें सेना के नाम पर वोट मांगने की जरुरत न पड़ती।उन्होंने कहा कि यही स्थिति भाजपा सांसद रतनलाल कटारिया की है। वे पांचसाल तक तो क्षेत्र से गायब रहे। अब अपने करवाए विकास कार्यों की बजायपीएम मोदी के नाम पर लोगों से हाथ जोडक़र वोट मांग रहे हैं। मगर वोट कीबजाय अब लोग हर जगह उनका विरोध कर रहे हैं। सैलजा ने कहा कि अब जनताभाजपा सरकार का सबक सिखाने का मन बना चुकी है। न्याय योजना के दम परकांग्रेस सत्ता संभालेगी।

मांधना से हुई प्रचार की शुरूआत

राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा ने वीरवार को अपने प्रचार अभियान की शुरुआतमांधना गांव से की। यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी सेअभिनंदन किया। यहां अपने संबोधन में सैलजा ने कहा कि भाजपा ने पांच सालतक झूठ की राजनीति की। खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने झूठ बोलकर देशवासियों कोगुमराह किया। सत्ता के लिए पहले देश  की जनता से झूठे वायदे किए। फिर उनवायदों को झुठलाने मेंं पूरा जोर लगाया। सैलजा ने कहा कि भाजपा ने देश कोबांटने का काम किया है। अब फिर भाजपा के नेता देशहित की बजाय हिंदुत्व केनाम पर लोगों को बांट रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब जनता इनके झूठ को समझचुकी है। आम जनता महंगाई से त्रस्त है। पहले नोटबंदी फिर जीएसटी की मारसे व्यापारी सडक़ों पर आ गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में कारोबारपूरी तरह तबाह हो चुका है। उन्होंने कहा कि पंचकुला व आसपास के इलाके काभी भाजपा ने सत्ता मेंं आने से पहले औद्योगिक रूप से विकसित करने की बातकही थी। मगर अब तक न तो यहां कोई उद्योग लग पाया है। न ही कारोबारियां कोकोई रियायत मिल पाई है।

मैंने दी थी विकास को गति

सैलजा ने कहा कि 2004 से 2014 तक अम्बाला संसदीय क्षेत्र से मैं सांसदरही। इन दस सालों में मैंने कभी क्षेत्र के विकास की गति रुकने नहीं दी।उन्होंने कहा कि पंचकुला मे 100 करोड़ की लागत से  फैशन डिजाइन संस्थान मैंने स्थापित करवाया था। जिरकपुर से परवाणू तक 412 करोड़ की लागत सेहाइवे का निर्माण मैंने करवाया था। पिंजौर से कालका तक बाइपास का निर्माणमेरे कार्यकाल में हुआ था। कालका स कटरा व कालका से शिंरडी तक स्पेशलट्रेन सेवा मैंने शुरु करवाई थी। एचएमटी पिंजौर को 1083 करोड़ का पैकेजमैंने मंजूर करवाया था। राजीव आवास योजना व आईएचएसडीपी योजना के तहतकरोड़ों रुपए के फंड मैंने उपलब्ध करवाए थे। सैलजा ने कहा कि मौजूदासांसद तो पांच साल तक मेरी योजनाओं का ही श्रेय लेता रहा। उन्होंने कहाकि सांसद को जनता को यह बताना चाहिए कि वह केंद्र साल से पिछले पांच सालमेंं कौन सी योजना मंजूूर करवाकर लाएं हैं। जनता तो इस बात का जबावमांगेंगी।

हर जगह हुआ भव्य स्वागत किया

मांधना के बाद कुमारी सैलजा ने मोरनी के कम्यूनिटी सेंंटर, काजमपुर,रत्तेवाली, पंचकुला के सैक्टर 25 में आयोजित हुई जनसभाओं को संबोधित किया। हर जगह लोगों ने कुमारी सैलजा का भव्य स्वागत किया। साथ ही लोकसभाचुनाव में वोट के साथ उन्हें हर संभव सहयोग देने की भी बात कही। इससेपहले अम्बाला आवास पर कांग्रेस में शामिल हुए आप के जिला उपाध्यक्षलक्ष्मण विनायक को कुमारी सैलजा ने पार्टी में पूरा सम्मान देने की बातकही। लक्ष्मण के साथ राकेश शर्मा, सचिन गंभीर, राजीव  माटा, संजीव शर्मा,प्रवीण लांबा, पारस गांधी, सुरेंद्र विनायक, भारत भूषण, मोहित ओबराय,रसीद अली, संजय कुमार,राजकुमार उप्पल, गुलशन बक्षी, देवेंद्र सिंह, राजीवदत्ता, मारुहफ, हसन, मुकराम, सुलेमान व  पार्षद  प्रवीण नामदेव व राखीदेवी को आश्वस्त किया कि कांग्रेस हमेशा उनके साथ रहेगी।