Posts

29 अप्रैल से 14 मई तक मैक्सिकों सिटी में आईटीएफ वल्र्ड चैंपियनशिप का किया जाएगा आयोजन

रानिया विधानसभा क्षेत्र में एक सखी व एक बूथ बनेगा मॉडर्न : एआरओ

रानियां, 2 मई। 

क्षेत्र के डेढ लाख से अधिक मतदाता करेंगे लोकसभा चुनाव में मताधिकार का प्रयोग

लोकसभा आम चुनाव मतदान में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने व मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्ेश्य से चुनाव आयोग द्वारा अनेकों प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सखी व मॉडर्न बूथों के माध्यम से भी मतदाताओं को मतदान के प्रति आकर्षित किया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र रानियां में भी एक-एक बूथ को क्रमश: सखी व मॉडर्न बूथ बनाया जाएगा। 

यह जानकारी देते हुए रानियां विधानसभा क्षेत्र के सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि अबकी बार लोकसभा आम चुनाव 2019 में मतदान प्रतिशतता में बढोतरी कर मतदान को सौ प्रतिशत तक करने का लक्ष्य आयोग ने रखा है। इसी की अनुपालना में प्रशासन द्वारा इस दिशा में अनेकों कार्यक्रम किए जा रहे हैं। सखी व मॉडर्न बूथ स्थापित करना भी इन्हीं प्रयासों में से एक है। रानिया विधानसभा क्षेत्र के बूथ न बर 160 को सखी (पिंक) बूथ तथा गांव संतावाली के बूथ न बर 138 को मॉडल बूथ बनाया गया है। 

उन्होंने बताया कि रानियां विधानसभा क्षेत्र के 72 गांवों में 193 बूथ बनाए गए हैं। इनमें से 175 बूथ ग्रामीण तथा 17 बूथ शहरी क्षेत्र में बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि रानियां विस क्षेत्र में कुल एक लाख 77 हजार 553 मतदाता हैं, जिनमें 94 हजार 189 पुरुष मतदाता तथा 83 हजार 364 महिला मतदाता हैं। इनमें 988 दिव्यांग मतदाता व 161 सर्विस वोटर भी हैं। 

उन्होंने बताया कि रानियां विस के लिए 161 सैक्टर ऑफिसर, 2 जोनल मजिस्टे्रट, 8 ड्यूटी मजिस्ट्रेट, 14 सैक्टर ऑफिसर भी नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा सी-विजिल एप पर निगरानी के लिए 2, लाईंग स्क्वायड में 3, स्टेटिकल सर्विलॉंस टी में 6, वीडियो सर्विलॉंस टीम में एक तथा वीडियो व्युयिंग टीम में 2 अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई है।