Posts

Department of Indian Theatre celebrated World Theatre Day

कांग्रेस प्रत्याशी सैलजा की तीसरी जीत के लिए प्रियंका गांधी उतरेंगी मैदान में, 7 को गांधी ग्राउंड में होगी बड़ी रैली, सैलजा बोली पीएम मोदी व सांसद जनता से 5 साल बोलते रहे झूठ,अब करना होगा सच का सामना

अम्बाला :

कहा अब जुमलेबाजी से काम नहीं चलेगा, पांच साल तक पीएम मोदी व सांसद बोले रहे झूठ, काम किया होता तो विरोध का सामना न करना पड़ता


अम्बाला लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा के लिए अब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी प्रचार करेंगी। इसके लिए 7 मई को अम्बाला छावनी के गांधी ग्राउंड में बड़ी चुनावी रैली रखी गई है। प्रिंयका के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह भी चरम पर दिख रहा है। प्रचार के दौरान खुद कुमारी सैलजा कार्यकर्ताओं को प्रस्तावित रैली में पुरजोर तरीके से हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। शुक्रवार को सैलजा ने एक दर्जन से ज्यादा नुक्कड़ सभाओं के जरिए एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला। साथ ही सांसद रतनलाल कटारिया की कार्यशैली पर सवाल उठाए। सैलजा ने कहा कि जुमलेबाजी करने वालों को अब जनता जवाब देगी।


तीसरी जीत के साथ इतिहास रचेंगी सैलजा


अम्बाला लोकसभा सीट से तीसरी बार चुनाव मैदान में उतरी सैलजा जीत के साथ इतिहास रचेंगी। इसी वजह से उन्होंने अपने लक्की ग्राउंड में तीसरी रैली रखी है। इस ग्राउंड में पहले दो बार सोनिया गांधी राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा के लिए रैली कर चुकी हैं। दोनों ही बार सैलजा जीत हासिल कर केंद्र की यूपीए सरकार में मंत्री बनी थी। अब तीसरे बार प्रिंयका गांधी गांधी ग्राउंड पहुंच रही हैं। 7 मई को होने वाली इस रैली के लिए कार्यकर्ताओं ने तैयारी शुरु कर दी है। शुक्रवार को प्रचार के दौरान खुद सैलजा ने ग्रामीणों के साथ वकीलों को भी रैली में हिस्सा लेने का आग्रह किया।


न किसान का कर्ज माफ हुआ न जनता को सुविधाएं


प्रचार के दौरान शुक्रवार को सैलजा ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पांच साल पहले भाजपा जनता से झूठ बोलकर सत्ता में आई थी। तब खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के किसानों का कर्ज माफ करने के साथ युवाओं को भी हर साल दो करोड़ नौकरियां देने की बात कही थी। मगर न तो बेचारे किसान का कर्ज माफ हुआ न ही युवाओं को रोजगार मिल पाया। उन्होंने कहा कि जिस देश का प्रधानमंत्री सरेआम झूठ बोल रहा है ऐसे में वह देश तरक्की कैसे कर सकता है। सैलजा ने कहा कि भाजपा ने किसानों की आमदनी दोगुनी करने के साथ स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने, दलितों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाने, महिलाओं को सम्मान अधिकार देने व व्यापारियों को कारोबारी सुविधाएं देने का भी वायदा किया था। मगर पांच साल में एक भी वायदा सरकार पूरा नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि जनता इस बार उनके झूठ को समझ चुकी है। इसी वजह से अब ये लोग जनता को राष्ट्रवाद व देश की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर उलझाकर अपना हित साधने की कोशिश कर रहे हैं। सैलजा ने कहा कि अगर सांसद रतनलाल कटारिया ने संसदीय क्षेत्र के लिए काम किया होता तो उन्हें हर जगह विरोध का सामना न करना पड़ता। उन्होंने कहा कि झूठी बातों से काम होने वाला नहीं है। अब जनता को जवाब देना होगा। मेरी योजनाओं पर अपना नाम लिखने से काम नहीं चलेगा। 

 
कपड़ा कारोबार को भी हुआ नुकसान


सैलजा ने कहा कि पहले नोटबंदी फिर जीएसटी की वजह से देश के सभी कारोबार आर्थिक दिक्कतों से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कपड़ा कारोबार को भी जीएसटी की वजह से बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। छोटे उधोग धंधे खत्म हो गए। कारोबारियों को अपनी रोजी रोटी चलाने के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रह है। सैलजा ने कहा कि सत्ता में आते ही कांग्रेस इन व्यापारियों को राहत देगी। जीएसटी को सरल बनाया जाएगा ताकि कागजी कार्रवाई की बजाय कारोबारी अपने कारोबार पर ध्यान दे सके। इस दौरान बार एसोसिएशन से जुड़े वकीलों से भी सैलजा ने वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि वकीलों ने हमेशा ही कांग्रेस को समर्थन दिया है। इस बार भी उन्हें पूरी उम्मीद है कि एकजुट होकर सभी वकील उनके पक्ष में वोट करेंगे। प्रधान एडवोकेट रोहित जैन की अध्यक्षता में सभी वकीलों ने सैलजा को पुरजोर समर्थन देने का ऐलान किया है।


हर जगह हुआ शानदार अभिनंदन


सैलजा ने शुक्रवार को अपना प्रचार अभियान धुरकड़ा गांव से शुरु किया था। इसके बाद वे चौड़मस्तपुर गई। नन्यौला व बकनौर से होते ही कोर्ट कांप्लेक्स पहुंची। कपड़ा मार्किट से होते ही वे बोह पहुंची। हर जगह गर्मजोशी से कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। कई जगह तो मोटरसाइकिलों के काफिलों ने उनका स्वागत किया। युवाओं के जोश को देखकर सैलजा बेहद खुश थी। इसके बाद उन्होंने नग्गल-करधान, मायावाला चौक, कच्चा बाजार व बीडी फ्लोर मिल के पीछे भी बड़ी जनसभाओं को संबोधित किया।