*12 फरवरी तक मनाया जाएगा ’’हर घर परिवार सूर्य नमस्कार अभियान’’* 

20 दिसंबर से ऑनलाइन देखी जा सकेगी अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के कार्यक्रमों की झलकियां : उपायुक्त प्रदीप कुमार

सिरसा, 15 दिसंबर।


                      उपायुक्त प्रदीप कुमार ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 20 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक कुरूक्षेत्र में मनाया जाएगा। कोरोना के चलते इस बार धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ऑनलाइन देखा जा सकेगा। इस दौरान कुरूक्षेत्र में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम ऑनलाइन दिखाए जाएंगे। इंटरनेट के माध्यम से श्रद्धालु घर बैठे ही अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव से जुड़ सकेंगे। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा की ओर से जिला में प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग्स तथा हरियाणा राज्य परिवहन की बसों पर विनायल प्रिंट भी लगाए गए हैं तथा आमजन से ऑनलाइन जुडऩे के लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।


गीता महोत्वस के उपलक्ष्य में स्कूलों में प्रतियोगिताएं आयोजित :


                      उपायुक्त प्रदीप कुमार ने बताया कि जिला में शिक्षा विभाग की ओर से गीता पर आधारित ऑनलाइन स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है। शिक्षा विभाग द्वारा संवाद प्रतियोगिता, श£ोकाचारण, भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता व पेंटिंग आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्टï्रीय गीता जयंती महोत्वस के उपलक्ष्य में गीता मंत्रोचारण, गीता पर विचार चर्चा, प्रतियोगिताएं, सैमिनार / वैबीनार आदि कार्यक्रम आयोजित कर गीता का ज्ञान जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।


20 दिसंबर को शुरू होगा महोत्सव :


                     उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2020 इस बार 20 से 25 दिसंबर तक होगा। प्रतिदिन गीता की जन्मस्थली ज्योतिसर पर गीता पाठ होगा। ब्रह्मïासरोवर पर संत सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा गीता पर ग्लोबल चैटिंग का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान ब्रह्मïासरोवर व महाभारत से संबंधित 134 तीर्थों पर दीपोत्सव भी होगा।


घर पर बैठकर सोशल मीडिया पर देखें गीता महोत्सव कार्यक्रम :

                      उपायुक्त प्रदीप कुमार ने बताया कि जिलावासी घर पर बैठकर ही अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के कार्यक्रमों का आनंद उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इंटरनेट के माध्यम से फेसबुक, इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब एवं टविट्र पर /केडीबीकुरुक्षेत्रा तथा कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की वैबसाइट 48कोसकुरुक्षेत्राडॉटकोम पर उपलब्ध है। इसके अलावा यूटयूब पर इंटरनेशनलगीतामहोत्सव, फेसबुक पर इंटरनेशलगीतामहोत्सव2020 तथा ट्वीटर आईजीएमकेकेआर2020 पर सीधा प्रसारण देख सकते हैं। साथ ही डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडोटइंटरनेशलगीतामहोत्सवडोटइन, डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूकेयूआरयूयूकेएसएचइटीआरएडोटजीओवीडोटइन तथा डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडोट48केओएसकेयूआरयूकेएसएचइटीआरएडोटकोम वैबसाइट से जुड़कर गीता के संदेश को देख व सुन सकते हैं।