*12 फरवरी तक मनाया जाएगा ’’हर घर परिवार सूर्य नमस्कार अभियान’’* 

वीर शहीदों के त्याग व बलिदान से प्रेरणा लें विद्यार्थी : उपायुक्त प्रदीप कुमार

सिरसा, 17 मार्च।


              आजादी की 75वीं वर्ष गांठ को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार स्कूलों में आजादी अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। इस कड़ी में जिला सिरसा के सरकारी स्कूलों में कॉफरस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कॉफेेे्रंस में 132 स्कूलों के 2735 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

For Detailed News-


उपायुक्त प्रदीप कुमार ने बताया कि जिला के सभी सरकारी स्कूलों में आजादी का महत्व विषय पर 20 मार्च तक निबंध लेखन, कॉफ्रेंस, संभाषण, वाद विवाद तथा वेबिनार आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को जिला के स्कूलों में आजादी के महत्व, आत्मनिर्भर भारत आदि विषयों पर कॉफ्रेंस करवाई गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं के आयोजन का उद्देश्य बच्चों में आजादी का महत्व तथा सकारात्मक सोच विकसित करना है।


                  उपायुक्त ने बताया कि हर विद्यार्थी को देश की आजादी व इसके महत्व के बारे में जानकारी होना बहुत ही जरूरी है, ताकि वीर शहीदों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर वे अपनी ऊर्जा समाज व देश हित में लगाएं। इसके साथ-साथ सभ्य नागरिक बनकर सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दे सकें। इसी उद्ेश्य के तहत देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में आजादी अमृत महोत्सव का आयोजन कर स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

https://propertyliquid.com


जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा पवन सुधार ने बताया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार तथा उपायुक्त प्रदीप कुमार के मार्गदर्शन में आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिला के विभिन्न स्कूलों में 20 मार्च तक विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 18 मार्च को 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की वाद विवाद प्रतियोगिता, 19 मार्च को 11वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की विभिन्न मुद्दों पर टॉक तथा 20 मार्च को 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए वेबिनार का आयोजन किया जाएगा।