*12 फरवरी तक मनाया जाएगा ’’हर घर परिवार सूर्य नमस्कार अभियान’’* 

विवाह, जन्म दिन आदि विशेष अवसरों पर एक पेड़ अवश्य लगाएं-गुप्ता

विवाह, जन्म दिन आदि विशेष अवसरों पर एक पेड़ अवश्य लगाएं-गुप्ता

पंचकूला 11 जुलाई- हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि नगर निगम स्वंय सेवी संस्थाओं के सहयोग से इस साल बरसात के मौसम में 10 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएगें ताकि पंचकूला शहर को पर्यावरण की दृष्टि से ओर अधिक हरा भरा बनाया जा सके।
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने विश्वास फाऊंडेशन के परम पूज्य गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से शनिवार को यहां सेक्टर 23 स्थित डंपिंग ग्राऊंड के आसपास पौधारोपण अभियान का श्रीगणेश कर रहे थे। उन्होंने अपने हाथों से औषधीय गुणों वाले और फूल एवं छायादार पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि हमें पौधारोपण कार्यक्रम को अपनी दिनचर्या से जोडने के लिए प्रत्येक मनुष्य को अपने घरों में होने वाले विवाह, जन्म दिन एवं अन्य विशेष कार्यक्रमों से जोड़ना चाहिए और उस दिन को खुशहाल और सुखमय बनाने के साथ साथ उस दिन की स्मृति सदैव बनाए रखने के लिए ऐसे विशेष कार्यक्रमों पर एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए ओर उसकी पूरी देखभाल करनी चाहिए। इस प्रकार उनके जीवन के पहलु से जुड़े हुए उन पौधों से सीधा उनका लगावा होगा और उनका नियमित तौर पर रखरखाव भी करेंगें।

For Detailed News-

नगर निगम आयुक्त महावीर सिंह एवं पार्टी के कई पदाधिकारियों ने भी पौधारोपण कर पंचकूला की हरियाली बनाए रखने में भरपूर सहयोग किया। विश्वास फाऊंडेशन की जनरल सेकेट्ररी साध्वी नीलिमा विश्वास की देखरेख में आयोजित इस पौधारोपण कार्यक्रम में 121 पौधे लगाए गए। उनके साथ विश्वास फाऊंडेशन की महासचिव साध्वी नीलिमा विश्वास, भाजपा जिला अध्यक्ष, दीपक शर्मा, महासचिव हरिंदर मालिक, नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी जरनैल सिंह समेत सभी ने पौधरोपण किया। श्री गुप्ता ने विश्वास फाऊंडेशन के सेवाभाव को सराहा व उम्मीद जताई कि लगाए गए पौधे बड़े होने पर न केवल छाया देंगे बल्कि पर्यावरण संतुलन में बहुत बड़ा योगदान देंगे। हरियाली को बढ़ावा मिलेगा और इस एरिया में बदबू भी कम होगी।

https://propertyliquid.com/


विश्वास फाऊंडेशन की जनरल सेकेट्ररी साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि आने वाले समय में पंचकूला शहर व आसपास क्षेत्र में और भी कई जगह पौधे लगाए जाएगें। उन्होंने कहा कि इन पौधों पर ट्री गार्ड लगाकर इनकी पूरी देखभाल संस्था की ओर से की जाएगी। उन्होंने कहा कि फाऊंडेशन हर साल ही सैकड़ों की संख्या में पौधे लगाता है ओर उनकी पूरी देखभाल भी करता है।


इसके बाद श्री गुप्ता ने डम्पिंग ग्राउंण्ड पर बनाए जा रहे बायो रेमिडेशन प्लांट का अवलोकन किया और उसकी विस्तार से जानकारी हासिल की। इस प्लांट का कार्य युद्व स्तर पर जारी है। शीघ्र ही सेग्रिगेशन का कार्य शुरू कर खाद बनाने की प्रक्रिया आरम्भ हो जाएगी। उन्होंने बताया कि आगामी बरसात के दिनों में डम्पिंग ग्रांउण्ड में पौधारोपण कर इसे हरा भरा बना दिया जाएगा। इसके बाद लोगो के लिए यह एक सुन्दर के रूप में विकसित हो जाएगा।

Watch This Video Till End….