राज्य स्तरीय समारोह में राज्यपाल ने इस उपलब्धि के लिये उपायुक्त पंचकूला को 2 लाख रुपये के न्यूट्रिशन अवार्ड से किया सम्मानित

राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आर्य रैड बिशप पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में विशेष उपलब्धियों के लिये उपायुक्तों और महिलाओं को सम्मानित करते हुए।

पंचकूला, 8 मार्च-

हरियाणा के राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आर्य ने आज रेड बिशप पंचकूला में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में प्रदेश की 23 महिलाओं को अलग-अलग क्षेत्र में विशेष उपलब्धियों के लिये पुरस्कृत किया। उन्होंने पोषण स्तर में सुधार तथा घटते लिंगानुपात में सुधार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले जिलों के उपायुक्तों को भी नकद न्यूट्रिशन अवार्ड से सम्मानित किया। पंचकूला जिला को पोषण स्तर सुधार में प्रथम पुरस्कार मिला है, जिसके लिये राज्यपाल ने पंचकूला उपायुक्त डाॅ0 बलकार सिंह को 2 लाख रुपये का न्यूट्रिशन अवार्ड देकर सम्मानित किया। इस समारोह में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती कविता जैन, सांसद रतनलाल कटारिया सहित प्रदेश व जिला के वरिष्ठ अधिकारी भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

पोषण स्तर सुधार में जहां पंचकूला को प्रथम पुरस्कार के लिये दो लाख रुपये का पुरस्कार मिला, वहीं प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल करने पर रेवाड़ी जिला के उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा को एक लाख रुपये तथा तीसरे स्थान प्राप्त करने पर कुरूक्षेत्र जिला के उपायुक्त एस0एस0 फुलिया को 50 हजार रुपये का न्यूट्रिशन अवार्ड देकर सम्मानित किया।

प्रदेश में घटते लिंगानुपात में सुधार के लिये उल्लेखनीय कार्य करने हेतू जींद के उपायुक्त आदित्य दहिया को पांच लाख रुपये का प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया। इस क्षेत्र में दूसरा स्थान हासिल करने पर रेवाड़ी जिला के उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा को 3 लाख तथा महेन्द्रगढ़ जिला की उपायुक्त डाॅ0 गरिमा मितल को दो लाख रुपये के प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया। 

राज्यपाल ने रेवाड़ी जिला की रेखा लक्ष्मी सिंह को सूचना प्रोद्यौगिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिये एक लाख रुपये की राशि के कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार से, हिसार की श्रीमती कामजीत को ए0एम0एम0 नर्सिज एवं महिला एम0पी0 डब्ल्यू0 पुरस्कार, सोनीपत की नेहा गोयल को एशियन गेम में हाॅकी खिलाड़ी के रूप में मेडल जीतने के लिये, करनाल की सोनिया को भारतीय हैंडबाॅल टीम की कप्तान के रूप में, एशियन गेम में भाग लेने, शत-प्रतिशत दिव्यांग हिसार की एकता भयान को महिला खिलाड़ी पुरस्कार, हिसार की कृष्ण देवी को महिला खिलाड़ी पुरस्कार, चरखी दादरी की शुकन्तला देवी को महिला खिलाड़ी पुरस्कार, भिवानी की सरिता वार्डन को सरकारी कर्मचारी पुरस्कार, हिसार की एसोसिएट प्रोफैसर रेणुका गंभीर को सरकारी कर्मचारी पुरस्कार, फरीदाबाद की डाॅ0 अर्चना भाटिया को सामाजिक कार्यकर्ता पुरस्कार, पंचकूला की मिनाक्षी सिंगला को सामाजिक कार्यकर्ता पुरस्कार, सोनीपत की शालू त्यागी सामाजिक कार्यकर्ता पुरस्कार, सोनीपत की प्रवीण कुमारी को महिला उद्यमी पुरस्कार, पानीपत की श्रीमती शोभना को महिला उद्यमी अवार्ड, सोनीपत की श्रीमती मंजु पहल को नारी शक्ति पुरस्कार, सोनीपत की श्रीमती सुमन को नारी शक्ति पुरस्कार, रोहतक की पुनम आर्या को नारी शक्ति पुरस्कार, भिवानी की सविता को आंगनवाॅडी कार्यकर्ता पुरस्कार, कुरुक्षेत्र की कर्मजीत कौर को आंगनवाॅडी कार्यकर्ता पुरस्कार, कैथल की प्रवीण कुमार की आंगनवाॅडी कार्यकर्ता पुरस्कार, सोनीपत की सुदेश को आंगनवाॅडी कार्यकर्ता पुरस्कार, सोनीपत की सुमन को आंगनवाॅडी कार्यकर्ता पुरस्कार तथा बरवाला की सुमन बाला को आंगनवाॅडी कार्यकर्ता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इन सभी को 21-21 हजार रुपये की राशि के पुरस्कार प्रदान किये गये।

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply