मेरी कक्षा- मेरा गौरव अभियान के से नामांकन अभियान को मिलगा और बल- संध्या मलिक

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने अकादमी सम्मानों की राशि में की वृद्धि- डाॅ. अमित कुमार अग्रवाल

-हरियाणा उर्दू अकादमी ने वर्ष 2019 व 2020 के वार्षिक सम्मानों की, करी घोषणा

For Detailed News-

पंचूकला, 31 दिसंबर- हरियाणा उर्दू अकादमी ने वर्ष 2019 व 2020 के वार्षिक सम्मानों की घोषणा कर दी है। ये सम्मान नये वर्ष के आरंभ में दिये जाने की योजना है।  


इस संबंध में जानकारी देते हुये मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं सूचना, जन सम्पर्क और भाषा विभाग के महानिदेशक डाॅ. अमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री एवं अकादमी के अध्यक्ष श्री मनोहर लाल ने अकादमी सम्मानों की राशि में वृद्धि की घोषणा की है।


उन्होंने बताया कि दो वर्षों के सर्वोत्तम ‘फ़खे्र-हरियाणा’ सम्मान के लिए कुरूक्षेत्र के 94 वर्षीय प्रो॰ हिम्मत सिंह सिन्हा ‘नाज़िम’ और पानीपत के वरिष्ठ शायर डाॅ. कुमार पानीपती को देने का निर्णय लिया गया है। दोनों को पाँच-पाँच लाख रुपए की सम्मान राशि, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और अंग वस्त्र से सम्मानित किया जाएगा।


डाॅ. अग्रवाल ने बताया कि हाली सम्मान वर्ष 2019 के लिए डाॅ. क़मरूद्दीन ज़ाक़िर, नूह, (मेवात) को और वर्ष 2020 के लिए श्री कृष्ण कुमार तूर, (धर्मशाला) को देने का निर्णय लिया गया है। दोनों को तीन-तीन लाख रुपए की सम्मान राशि, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और अगं वस्त्र से सम्मानित किया जाएगा।

https://propertyliquid.com


उन्होंने बताया कि कंवर महेन्द्र सिहं बेदी सम्मान वर्ष 2019 के लिए डाॅ. नसीरूद्दीन अज़हर, नूह, (मेवात), और वर्ष 2020 के लिए जनाब क़मर रईस (कमरूल हुसनैन चैधरी), (सोनीपत), सैयद मुज़फ़्फ़र हुसैन बर्नी सम्मान वर्ष 2019 के लिए श्री ज़ाहिद-उल-अह़सानी, (पानीपत), वर्ष 2020 के लिए डाॅ. देस राज सपरा, (शाहबाद मारकंडा) ख़्वाजा अह़मद अब्बास सम्मान वर्ष 2019 के लिए श्री रूप नारायण चन्दना, (करनाल), मुंशी गुमानी लाल सम्मान वर्ष 2019 के लिए श्री अनीस-उल-हसन सिद्दीकी, (गुरूग्राम), सुरेन्द्र पंडित सोज़़ सम्मान वर्ष 2019 के लिए श्री देवेन्द्र गोयल, (नई दिल्ली), वर्ष 2020 के नफ़स अम्बालवी (कमलेश कौशिक) (अम्बाला शहर), उर्दू तर्जुमा निगारी सम्मान वर्ष 2019 के लिए श्री सुरेंद्र बांसल, (शाहबाद मारकंडा), डाॅ. जावेद वशिष्ट सम्मान वर्ष 2019 के लिए डाॅ. रह़मान अख़तर, (पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला), बाल कृष्ण मुज़तर सम्मान वर्ष 2019 के लिए श्री एस.एल.धवन ’कमल’, (पंचकूला), वर्ष 2020 के लिए श्री इक़बाल अह़मद अंसारी, (पानीपत), जसवंत सिंह टोहानवी सम्मान वर्ष 2019 के लिए श्री नीरज रायज़ादा, (पंचकूला), उर्दू ग़ज़ल सराई सम्मान वर्ष 2019 के लिए श्री एस.डी.शर्मा, (पंचकूला), वर्ष 2020 के लिए श्री संजीव मागो ‘मुसाफिर’ का चयन किया गया है।
उन्होंने बताया कि इन सभी को सम्मान राशि में की गई वृद्धि के अनुसार एक-एक लाख रुपए की सम्मान राशि, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और अगंवस्त्र से सम्मानित किया जाएगा।