Department of Indian Theatre celebrated World Theatre Day

मुख्यमंत्री ने अपना 70वां जन्मदिन पंचकूला के शिषु गृह में मनाया

भारत माता की जय के नारों से बच्चों ने मुख्यमंत्री को किया गदगद

मुख्यमंत्री ने बच्चों को पढाई जारी रखने को कहा

For Detailed

पंचकूला, 5 मई- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने अपना 70वां जन्मदिन पंचकूला के सेक्टर 15 स्थित शिषु गृह में बड़ी सादगी से मनाया और बच्चों को पढाई जारी रखने की नसीहत दी। बच्चों ने भारत माता की जय के नारों के साथ मुख्यमंत्री को गदगद किया।


मुख्यमंत्री ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता एवं सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं अंत्योदय (सेवा) राज्य मंत्री श्री ओम प्रकाश यादव के साथ हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के शिषु गृह में जाकर बच्चों को आर्शीवाद दिया। मुख्यमंत्री ने बच्चों को उपहार भी भेंट किए। उन्होंने शिषु गृह का दौरा किया तथा विभिन्न गतिविधियों बारे जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री ने 6वीं से 10वीं तक के बच्चों के लिए चलाए जा रहे वर्चुअल क्लास रूम के बारे में भी जानकारी ली। वर्तमान में 50 बच्चे वर्चुअल क्लास में पढ रहे हैं। हरियाणा बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव श्रीमती रंजीता मेहता ने मुख्यमंत्री को उनकी माता का चित्र भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी।


इस अवसर पर उपायुक्त डाॅ. प्रियंका सोनी, पुलिस उपायुक्त सुमेर प्रताप सिंह तथा जिला बाल कल्याण अधिकारी भगत सिंह व अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

https://propertyliquid.com/