पीएम मोदी का हेलिकाप्टर ठाकुरनगर पहुंच गया है, कुछ ही देर में सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रैलियों के साथ आगमी लोकसभा चुनावों के लिए पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। पीएम मोदी का हेलिकाप्टर ठाकुरनगर पहुंच गया है। कुछ ही देर में  सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे। सार्वजनिक रैली के लिए ठाकुरनगर में भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुटनी है।

पीएम मोदी सीमावर्ती उत्तर 24 परगना जिला और औद्योगिक नगर दुर्गापुर में रैलियों के साथ लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रचार अभियान की शुरूआत करने जा रहे हैं। दोनों रैलियों के आयोजन स्थल का राजनीतिक महत्व है। आयोजन स्थल ठाकुरनगर में मतुआ समुदाय की अच्छी खासी आबादी है। पार्टी सूत्रों ने कहा कि भाजपा से संबद्ध ऑल इंडिया मतुआ महासंघ रैली का आयोजन कर रहा है। पश्चिम बंगाल में मतुआ लोगों की आबादी 30 लाख होने का अनुमान है। उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिले में कम से कम पांच लोकसभा सीटों पर इस समुदाय का प्रभाव है । दुर्गापुर रैली का आयोजन राज्य में भाजपा के गणतंत्र बचाओ कार्यक्रम के तहत होगा। औद्योगिक नगर दुर्गापुर आसनसोल लोकसभा क्षेत्र के नजदीक है। केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो आसनसोल का प्रतिनिधित्व करते हैं

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply