29 अप्रैल से 14 मई तक मैक्सिकों सिटी में आईटीएफ वल्र्ड चैंपियनशिप का किया जाएगा आयोजन

एस.एन.सी.एफ. द्वारा 2 अक्तूबर को चलाई जाएगी की सफाई मुहिम पंचकूला के लगभग 250 सेवादल के सदस्यों ने कालका यूनिट के साथ मिलकर किया कालका रेलवे स्टेशन को साफ


2अक्तूबर (): संत निरंकारी चैरीटेबल फाऊंडेशन जो संत निरंकारी मिशन के सिद्धांत पर आधारित है जिसके अनुसार हर एक मनुष्य, समाज व देश के पास दुख बांटने व सेवा करने की शक्ति होती है। 2010 में एस.एन.सी.एफ. की स्थापना सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी द्वारा की गई थी। अब सतगुरु माता सुदीक्षा जी की छत्रछाया मेें यह संस्था काम कर रहे है, जिसके मुख्य उद्देश्य दुख बांटना, मानवता को बढ़ाना तथा मजबूत करना है। एस.एन.सी.एफ. ने मानवीय जिंदगियों को निर्मता व निरस्वार्थ सेवा द्वारा छुआ है।


राष्ट्र को मजबूत करने केलिए लगाताराता मेें 2 अक्तूबर 2019 को संत निरंकारी मिशन भारतीय रेलवे से मिलकर एक बहुत बड़ी सफाई मुहिम चलाने जा रहा है। इस सफाई मुहिम के दौरान 1.5 (डेेढ़) लाख एस.एन.सी.एफ. वलंटीयरों व सेवादल की सहायता से 350 रेलवे स्टेशनों की सफाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक पार्कों, गोद लिए गावों व सरकारी अस्पतालों की सफाई भी की जाएगी। सफाई मुहिम सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर तक चलेगी।


दिल्ली में छह बड़े रेलवे स्टेशनों जैसे कि नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, नजामुदीन आनंद विहार, दिल्ली कैंट व सराये रोहिला की सफाई की जाएगी। इसी दिन एस.एन.सी.एफ. द्वारा हरियाणा प्रांत में गोद लिए गए तीन गावों पंची गुज्जरां, बोडवाल माजरी व पट्टी कलियाणा में सफाई मुहिम चलाई जाएगी। स्वच्छ भारत अभियान के तहत एस.एन.सी.एफ. द्वारा बड़े स्तर पर सफाई मुहिम चलाई गई थी। 2015 में माननीय रेलवे मंत्री सुरेश प्रभु जी द्वारा निवेदन करने पर एस.एन.सी.एफ. द्वारा 46 मुख्य रेलवे स्टेशनों को एक साल तक लगातार साफ किया गया था। 23 फरवरी 2017 को एस.एन.सी.एफ. द्वारा एक बहुत बड़ी सफाई मुहिम चलाई गई थी। जिसमें पेड़ पौधे भी लगाए गए थे तथा जिसमें लगभग एक लाख एस.एन.सी.एफ. वलंटीयरों ने भाग लिया था। थोड़ा समय पहले ही एस.एन.सी.एफ व भारतीय रेलवे द्वारा मिलकर स्वच्छता ही सेवा मुुहिम 2019 चलाई गई थी इसमें 1000 वलंटीयरों द्वारा 10 रेलवे स्टेशनों की सफाई की गई थी। सितम्बर माह में सेहत व परिवार भलाई मंत्रालय द्वारा इनवटीएशन प्राप्त होने पर एस.एन.सी.एफ. वलंटीयरों द्वारा स्वच्छता ही सेवा मुहिम 2019 के तहत डा. राम मनोहर लोहिया व सफदरजंग अस्पताल की सफाई की गई जिसमें 500 सेवादारों ने भाग लिया था। माननीय प्रधानमंत्री न अन्य प्रसिद्ध शख्सीयतों द्वारा एस.एन.सी.एफ. द्वारा किए गए कार्यों को बहुत ही ज्यादा सराहा गया है। यह सफाई अभियान व अन्य बाकी गतिविधियां बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के संदेश को अमलीजामा पहनाने के लिए की जा रही है। बाबा हरदेव सिंह जी महाराज ने कहा था कि जीवन का असली उद्देश्य दूसरों के काम आना है।

Watch This Video Till End….

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply